on
NEWS
- Get link
- X
- Other Apps
मरुधर गूंज, बीकानेर (12 अक्टूबर 2024)। अनुसूचित जाति/जन जाति उप योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर नौ व 10 अक्टूबर को अंबेडकर भवन ग्राम पंचायत उदासर में आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. जगदीश व होम्योपैथिक चिकित्सक राज.होम्यो.औष. पारीक चौक बीकानेर ने बताया कि उक्त दो दिवसीय शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित 154 रोगियों का उपचार किया गया। इस शिविर में प्रभारी डॉ. जगदीश के साथ डॉ. भानु प्रताप सिंह, कंपाउंडर सोहनलाल सिहाग तथा लक्ष्मीनारायण ने अपनी सेवाएं दी।
Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com
Whatsapp Mobile No. :- 6376438616

Comments
Post a Comment
Comment for more information