on
NEWS
- Get link
- X
- Other Apps
मरुधर गूंज, बीकानेर (23 अक्टूबर 2024)। यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती का नोटिफिकेशन 3883 पदों पर जारी कर दिया है इसमें 10वीं पास के लिए 1385 पदों पर और आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए 2498 पदों पर भर्ती की जाएगी यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 22 अक्टूबर से प्रारंभ हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तक रखी गई है।
इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 18 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 21 नवंबर 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती में नॉन आईटीआई पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है और आईटीआई पोस्ट के लिए अभ्यर्थी संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन दसवीं कक्षा या आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
यंत्र इंडिया लिमिटेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को चेक कर लेना है इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है फिर आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करें और इसे फाइनल सबमिट करें एवं इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com
Whatsapp Mobile No. :- 6376438616

Comments
Post a Comment
Comment for more information