राजस्थान सहकारी बोर्ड ने हजारों पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि 11 जनवरी

 



मरुधर गूंज, बीकानेर (15 दिसम्बर 2024)। राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड ने 1003 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है इसमें राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड जयपुर के लिए 49 पद, राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के लिए 503 पद और राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के लिए 449 पद रखे गए हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 12 दिसंबर से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 रखी गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सहरिया क्षेत्र के लिए आवेदन शुल्क ₹500 ही रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।


आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है इसमें आयोग की गणना 1 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में राजफैड, आरसीडीएफ और सहकारी बैंक तीनों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है अभ्यर्थी इनकी विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।


चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।


आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है इसके बाद ही आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।


अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने होंगे फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड की नोटिफिकेशन


आवेदन फॉर्म शुरू: 12 दिसंबर 2024


आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2025


ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें...


ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें...


लोकप्रिय न्यूज पोर्टल 'मरुधर गूंज' केवल बीकानेर और राजस्थान नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रति दिन हजारों लोगों के द्वारा देखा जाता है। हमारा आग्रह है कि आपके द्वारा भेजे गये समाचारों को ज्यादा से ज्यादा लाखों लोगों तक सहज से पहुंचा सकें।  'मरुधर गूंज'  आपके समाचारों को भी आम जनता तक पहुंचाएगा। आपका सहयेग हमारी ऊर्जा है। कृपया आपके वाट्सएप्प और ई-मेल को जोडऩे के लिए सहयाोग करें।

Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616


YouTube subscribed channels by -

फेसबुक पेज पर अपनी प्रतिक्रया कॉमेन्टस बॉक्स में अवश्य देंवे... 


'मरुधर गूंज' पत्रिका में न्यूज और धर्म लेख इत्यादि अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें।https://www.facebook.com/Marudhar-Gunj-101054275104870

Comments