आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती अंतिम तिथि 24 जनवरी

 


मरुधर गूंज, बीकानेर (15 दिसम्बर 2024)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक सेकंड ग्रेड के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है इसमें हिंदी के 288 पद, अंग्रेजी के 327 पद, गणित के 694 पद, विज्ञान के 350 पद, सामाजिक विज्ञान के 88 पद, संस्कृत के 309 पद, पंजाबी के 64 पद और उर्दू के 9 पद रखे गए हैं इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का आयोजन 2129 पदों के लिए किया जाएगा इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1727 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 402 पद रखे गए हैं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक के 8 विषयों के लिए भर्ती निकाली गई है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 दिसंबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रखी गई है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, सहरिया क्षेत्र और दिव्यांगजन के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।


आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी इसमें आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।


शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए और संबंधित विषय में बीएड भी होना चाहिए।


चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के आधार पर किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर सामान्य ज्ञान का 200 अंकों का और दूसरा पेपर सब्जेक्ट का 300 अंकों का होगा प्रत्येक पेपर में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 4200 और पे मैट्रिक्स लेवल एल 11 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।


आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित करना है इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थियों को सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाकर लोगों करना होगा और रिक्रूटमेंट पोर्टल में सेकंड ग्रेड टीचर के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है फिर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।


आरपीएससी की नोटिफिकेशन


आवेदन फॉर्म शुरू : 26 दिसंबर 2024


आवेदन की अंतिम तिथि : 24 जनवरी 2025


ऑफिशियल नोटिफिकेशन : डाउनलोड करें...


ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें


लोकप्रिय न्यूज पोर्टल 'मरुधर गूंज' केवल बीकानेर और राजस्थान नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रति दिन हजारों लोगों के द्वारा देखा जाता है। हमारा आग्रह है कि आपके द्वारा भेजे गये समाचारों को ज्यादा से ज्यादा लाखों लोगों तक सहज से पहुंचा सकें।  'मरुधर गूंज'  आपके समाचारों को भी आम जनता तक पहुंचाएगा। आपका सहयेग हमारी ऊर्जा है। कृपया आपके वाट्सएप्प और ई-मेल को जोडऩे के लिए सहयाोग करें।

Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616


YouTube subscribed channels by -

फेसबुक पेज पर अपनी प्रतिक्रया कॉमेन्टस बॉक्स में अवश्य देंवे... 


'मरुधर गूंज' पत्रिका में न्यूज और धर्म लेख इत्यादि अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें।https://www.facebook.com/Marudhar-Gunj-101054275104870

Comments