मरुधर गूंज, बीकानेर (19 जनवरी 2025)। माघ मास की गुप्त नवरात्र 30 जनवरी से शुरू होगी। पंचांगीय गणना के अनुसार, इस बार देवी आराधना का पर्वकाल आठ दिन का रहेगा। इसमें तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि तथा एक दिन अमृत सिद्धि योग का संयोग रहेगा।
विशिष्ट योग नक्षत्र में देवी दुर्गा की आराधना शुभ फल प्रदान करने वाली मानी गई है। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया, श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार शक्ति की उपासना के लिए वर्षभर में चार नवरात्र विशेष हैं। इनमें दो प्राकट्य तथा दो गुप्त नवरात्र बताई गई है।
सर्वार्थ सिद्धि योग में करें साधना, मिलेगी शीघ्र सफलता
- पुराण के अनुसार, चैत्र व अश्विन की नवरात्र प्रकट तथा माघ व आषाढ़ मास की नवरात्र गुप्त नवरात्र कहलाती है। गुप्त नवरात्र देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों के साथ तंत्र, मंत्र व यंत्र की सिद्धि के लिए विशेष मानी जाती है।
- साधना की सिद्धि के लिए योग संयोग विशेष होते हैं। विशिष्ट योग नक्षत्र में की गई साधना शीघ्र मनोवांछित फल प्रदान करती है। इसमें साधक व उपासक को अधिक प्रयत्न की आवश्यकता नहीं रहती है।
- खासकर सर्वार्थ सिद्धि योग में विधि विधान से की गई साधना शीघ्र सफलता प्रदान कर साधक को सिद्धि देती है। शक्तिपीठ हरसिद्धि का विशेष महत्वदेवी तंत्र में शक्तिपीठ हरसिद्धि को साधना की सिद्धि के लिए विशेष स्थान माना गया है।
- शिव का कार्य सहजता से पूर्ण करने के कारण इन्हें हरसिद्धि कहा गया है। देवी के दरबार में की गई साधना शीघ्र फलित होती है। इसलिए गुप्त नवरात्र में देशभर से साधक यहां गुप्त साधना करने आते हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग
- 2 फरवरी - 07:09 ए एम से 12:52 ए एम, फरवरी 03
- 4 फरवरी - 07:08 ए एम से 09:49 पी एम
- 5 फरवरी - 08:33 पी एम से 07:06 ए एम, फरवरी 06
अमृत सिद्धि योग
- 4 फरवरी - 07:08 ए एम से 09:49 पी एम
6 फरवरी को होगी पूर्णाहुति
माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 30 जनवरी को माघी गुप्त् नवरात्र का शुभारंभ होगा। नवरात्र की पूर्णाहुति 6 फरवरी गुरुवार के दिन होगी। पंचांग की गणना में तिथि की घट बढ़ के कारण नवरात्र आठ दिन के रहेंगे।
इस दौरान शक्तिपीठ हरसिद्धि में सुबह अभिषेक पूजन के बाद माता हरसिद्धि का नितनया शृंगार होगा। शाम को दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी।
लोकप्रिय न्यूज पोर्टल 'मरुधर गूंज' केवल बीकानेर और राजस्थान नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रति दिन हजारों लोगों के द्वारा देखा जाता है। हमारा आग्रह है कि आपके द्वारा भेजे गये समाचारों को ज्यादा से ज्यादा लाखों लोगों तक सहज से पहुंचा सकें। 'मरुधर गूंज' आपके समाचारों को भी आम जनता तक पहुंचाएगा। आपका सहयेग हमारी ऊर्जा है। कृपया आपके वाट्सएप्प और ई-मेल को जोडऩे के लिए सहयाोग करें।
Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com
Whatsapp Mobile No. :- 6376438616
Comments
Post a Comment
Comment for more information