on
NEWS
- Get link
- X
- Other Apps
मरुधर गूंज, बीकानेर (27 जनवरी 2025)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल मंगलवार दोपहर 12 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री पाटिल दोपहर 12:05 बजे एयरपोर्ट से रवाना होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.30 यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री पाटिल दोपहर 2 बजे रोग निदान सेवा ट्रस्ट, पीबीएम अस्पताल में कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 2:15 बजे कलेक्ट्रेट में व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ जल संचय संवाद करेंगे। दोपहर 3:15 बजे नालबड़ी तलाई में रैन वाटर वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का शुभारंभ करेंगे। सायं 4 बजे नाल बड़ी तलाई से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर सायं 4:30 बजे सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सायं 5 बजे वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता मानते हुए 'जल संचय-जन भागीदारी' अभियान का शुभारंभ 6 सितंबर 2024 को सूरत में किया गया था। प्रदेश में कृषि, औद्योगिक इकाइयों एवं घरेलू उपयोग के लिए भूजल के अनियंत्रित दोहन के कारण भू-जल स्तर में लगातार गिरावट के कारण राज्य का लगभग 72% भाग अतिदेहित श्रेणी में आ गया है। इन परिस्थितियों के मध्यनजर प्रदेश में वर्षा जल संचय, संग्रहण और पुनर्भरण के लिए 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 15 जनवरी को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की गरिमामय उपस्थिति में जयपुर में किया गया था। अभियान के तहत राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग चार रिचार्ज शाफ़्ट का निर्माण भामाशाहों, प्रवासी राजस्थानियों, कॉर्पोरेट की सीएसआर फंड, क्राउड फंडिंग तथा विभिन्न विभागों की योजना अनुसार किया जा रहा है।
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. विनय भारद्वाज ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गिरते भूजल स्तर को रोकना, व्यर्थ बहने वाले वर्षा जल का संग्रहण, पुनर्भरण और संरक्षण, जलभृत की उत्पादकता को बढ़ाना, मृदा अपरदन को रोकना, विभिन्न उपयोग के लिए भूजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, जल संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करना और आमजन का जल के प्रति व्यवहार परिवर्तन करना है। अभियान के क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर को नोडल अधिकारी तथा भूजल को नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।
इसके मध्यनजर 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' के तहत रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण का शुभारंभ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सायं 3:15 बजे नालबड़ी में किया जाएगा। इससे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 2:15 बजे भामाशाहों और उद्योगपतियों के साथ दोनों केंद्रीय मंत्रियों द्वारा जन भागीदारी संवाद किया जाएगा।
Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com
Whatsapp Mobile No. :- 6376438616
Comments
Post a Comment
Comment for more information