महावीर ने समर्थन देकर नामांकन लिया वापिस, कल्याणी का पलड़ा भारी

मरुधर गूंज, बीकानेर (27 जनवरी 2025)। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के चुनाव में आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महावीर पुरोहित ने अध्यक्ष पद के दावेदार मनमोहन कल्याणी को अपना समर्थन देने की घोषणा के साथ अपना नामांकन वापिस ले लिया है। इससे पहले रवि पुरोहित भी अपना पर्चा उठा चुके हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए होने वाला चतुष्कोणीय मुकाबला अब आमने-सामने के मुकाबले में बदल गया है। 


महावीर पुरोहित के समर्थन में कल्याणी खेमे में खुशी की लहर है। जानकारों का मानना है कि इससे कल्याणी का पलड़ा इस चुनाव मेंं भारी होगा। अध्यक्ष पद के लिए कल मतदान होना है।



लोकप्रिय न्यूज पोर्टल 
'मरुधर गूंज' केवल बीकानेर और राजस्थान नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रति दिन हजारों लोगों के द्वारा देखा जाता है। हमारा आग्रह है कि आपके द्वारा भेजे गये समाचारों को ज्यादा से ज्यादा लाखों लोगों तक सहज से पहुंचा सकें।  '
मरुधर गूंज'  आपके समाचारों को भी आम जनता तक पहुंचाएगा। आपका सहयेग हमारी ऊर्जा है। कृपया आपके वाट्सएप्प और ई-मेल को जोडऩे के लिए सहयाोग करें।

Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616


Comments