आरबीएम में मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां



मरुधर गूंज, बीकानेर (20 जनवरी 2025)। आरबीएम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल एमडीवी कॉलोनी का वार्षिक उत्सव 'संस्कृति' का आयोजन स्थानीय लक्ष्मी हेरिटेज में किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्यमी राजेश चूरा थे। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर प्रेम परिहार द्वारा की गई इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दी गई। 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आगंतुको का मन मोह लिया कार्यक्रम में वर्ष 2024 में बोर्ड की परीक्षा में जिन छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया उन छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में शाला की सौम्या हर्ष को राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल एवं अक्षय कल्ला को राष्ट्रीय स्तरीय बॉल बैडमिंटन में चयन होने पर सम्मानित किया गया एवं अनन्या आचार्य, भाविका सुथार, गौरांग व्यास, भविष्य शर्मा, आयुष्मान ओझा, चेतन शर्मा को विभिन्न खेलों में राज्य स्तरीय खेलों में चयन हेतु सम्मानित किया गया। 

संस्था सचिव श्रीरामेश्वर लाल व्यास ने बताया कि इस वर्ष शाला में 100 से अधिक बच्चों ने विभिन्न बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए एवं 180 से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में जिला स्तर पर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शाला के डायरेक्टर अभिजीत व्यास ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


लोकप्रिय न्यूज पोर्टल 'मरुधर गूंज' केवल बीकानेर और राजस्थान नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रति दिन हजारों लोगों के द्वारा देखा जाता है। हमारा आग्रह है कि आपके द्वारा भेजे गये समाचारों को ज्यादा से ज्यादा लाखों लोगों तक सहज से पहुंचा सकें।  'मरुधर गूंज'  आपके समाचारों को भी आम जनता तक पहुंचाएगा। आपका सहयेग हमारी ऊर्जा है। कृपया आपके वाट्सएप्प और ई-मेल को जोडऩे के लिए सहयाोग करें।

Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616

Comments