सेवानिवृत बैंकर्स का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर आयोजित


मरुधर गूंज, बीकानेर (1 फरवरी 2025)। सेवानिवृत बैंक कर्मियों का निःशुल्क स्पाईन थेरेपी शिविर शनिवार को सिकसेम थेरेपी सेंटर, जयपुर रोड पर आज आयोजित किया गया। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन व सिकसेम थेरेपी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में इस शिविर में सेवानिवृत बैंकर्स को निःशुल्क स्पाईन ट्रायल थेरेपी दी गई। 




संगठन के सचिव आर के शर्मा ने बताया कि इस शिविर के लिये संगठन स्तर पर 40 सदस्यों पंजीकरण किया गया। सेंटर संचालिका जीनत ने उपस्थितों को बताया कि सिकसेम थेरेपी सेंटर पर आधुनिक तकनीक वाली मशीन से एक्यूप्रेशर, मसाज, मोक्सा, कायरोप्रेटिक, एफ.आई.आर रेज हेक्सा द्वारा मिलता है।


एलर्जी, कमर दर्द, घुटना दर्द, साइटिका, स्लिपडिस्क, सरवाइकल, गठिया, थायराइड सहित अनेक बीमारियों में थेरेपी लाभप्रद रही है। थैरेपी के बाद सभी ने बताया कि इससे तत्काल आराम मिला है। संगठन अध्यक्ष भूदेव ने आभार व्यक्त किया। परवेज आलम, सिम्मी, फरहान व हीना ने सहयोग किया।



लोकप्रिय न्यूज पोर्टल 'मरुधर गूंज' केवल बीकानेर और राजस्थान नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रति दिन हजारों लोगों के द्वारा देखा जाता है। हमारा आग्रह है कि आपके द्वारा भेजे गये समाचारों को ज्यादा से ज्यादा लाखों लोगों तक सहज से पहुंचा सकें।  'मरुधर गूंज'  आपके समाचारों को भी आम जनता तक पहुंचाएगा। आपका सहयेग हमारी ऊर्जा है। कृपया आपके वाट्सएप्प और ई-मेल को जोडऩे के लिए सहयाोग करें।

Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616

Comments