लक्ष्य शर्मा ने 92.33 अंक प्राप्त कर बनाया कीर्तिमान



मरुधर गूंज, बीकानेर (31 मई 2025)।

बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर रोड बीकानेर के मेधावी लक्ष्य पुत्र मोना-विवेक शर्मा पौत्र श्रीमती नर्बदा देवी-श्री विष्णु प्रकाश शर्मा ने आरबीएस कक्षा 10वीं की परीक्षा में 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि उन्होंने अपने परिवार और शाकद्वीपीय समाज को भी गर्व महसूस कराया है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।



Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616

Comments