प्रदेश में कर्मचारियों के होंगे तबादले, मंत्रियों की मांग पर बढ़ाई अवधि



मरुधर गूंज, भोपाल (30 मई 2025)। 

प्रदेश में राज्य कर्मचारियों के तबादले अब 10 जून तक हो सकेंगे। मंत्रियों की मांग पर सरकार ने तबादला अवधि को 10 दिन बढ़ा दिया है। इसमें प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले किए जा सकेंगे लेकिन संवर्गवार जो संख्या निर्धारित की गई है उसका पालन करना होगा। पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित अन्य मंत्रियों ने तबादला अवधि बढ़ाए जाने की बात रखी थी।


  • मंत्रियों का कहना था कि जिलों से अभी प्रस्ताव ही नहीं आए हैं, ऐसे में तबादला आदेश जारी नहीं हो सके हैं।

  • मुख्यमंत्री ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अवधि बढ़ाई जाने पर सहमति जताई थी।

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला प्रतिबंध अवधि को शिथिल करते हुए अब 10 जून अंतिम तिथि निर्धारित की है।

  • साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर किए जाने वाले तबादलों को अंतिम रूप दे दिया जाए।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग में सर्वाधिक तबादले होने हैं जिनके प्रस्ताव को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।



Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com

Whatsapp Mobile No. :- 6376438616

Comments