on
NEWS
- Get link
- X
- Other Apps
मरुधर गूंज, बीकानेर (30 मई 2025)।
लालगढ वर्कशॉप पर कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण भाव के लिए "मैन ऑफ द मंथ" सम्मान योजना के अंतर्गत मई माह के लिए चयनित कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार सुरेश कुमार टेक्नीशियन को दिया गया।
पूर्व में आयोजित प्रतियोगिता "अपशिष्ट से उपयोगी, वेस्ट टू वेल्थ" प्रतियोगिताओं के प्रथम तीन विजेताओं शरद चंद्र, रविंद्र गुप्ता एवं अमित कुमार को पुरस्कार किया गया। उपरोक्त सभी पुरस्कार मुख्य कारखाना प्रबंधक विकास अग्रवाल द्वारा वितरित किये गए।
ये पुरुस्कार उन्हें उनके अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं सहकर्मियों के प्रति समर्पण की भावना के लिए प्रदान किये गये।
सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और संस्था के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
रेल प्रशासन का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों को प्रेरित करना एवं सकारात्मक कार्यक्षमता को बढ़ावा देना है।
"मैन ऑफ द मंथ" जैसी पहल से निश्चित रूप से कर्मचारियों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है।
इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक विकास अग्रवाल सहायक करने का अधिकारी अनिल मोदी वरिष्ठ विभाग अभियंता सैयद एजाज सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Marudhar gunj -Email : marudhargunj@gmail.com
Whatsapp Mobile No. :- 6376438616
Comments
Post a Comment
Comment for more information