on
NEWS
- Get link
- X
- Other Apps
मरुधर गूंज, बीकानेर (31 मई 2025)।
मानव सेवा ही परमो धर्म: के संकल्प को लेकर डॉ. लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी (ट्रस्ट) के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में बिना दवा के विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाता है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि यह शिविर 1 जून 2025, रविवार को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक डॉ लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी स्वास्थ्य केंद्र, मुख्य मार्ग, नत्थूसर बास, बीकानेर में आयोजित होगा। शिविर में घुटनों व जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल, माइग्रेन, शुगर, पेट की बीमारियाँ, महिलाओं संबंधी रोग, हार्मोन गड़बड़ी, बवासीर, विटामिन की कमी, लकवा, पैरलाइसिस आदि बीमारियों का इलाज न्यूरोथेरेपी तकनीक द्वारा किया जाएगा। भाटी ने बताया कि मंद बुद्धि (ष्ट.क्क. चाइल्ड), लकवे व तुतलाने और हकलाने की समस्याओं में न्यूरोथेरेपी को एक वरदान के रूप में बताया गया है। शिविर में प्रमुख विशेषज्ञ नकुल सिंह राठौड़ (न्यूरोथेरेपिस्ट), भानुप्रताप सिंह (काइरोप्रैक्टर), आनंद सिंह शेखावत (न्यूरोथेरेपिस्ट), चंचल सेन (न्यूरोथैरेपिस्ट) व स्वप्निल तिवारी सेवाएं प्रदान करेंगी।
Comments
Post a Comment
Comment for more information